जगराओं में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:सिर पर चोट लगने से व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

लुधियाना के जगराओं में आज एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा रायकोट रोड पर हुआ। जलालदीवाल गांव से झोरड़ा अपने घर जा रहे बाइक सवार गुरदीप सिंह को रायकोट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा टूट गया और गुरदीप सिंह सड़क पर जा गिरे। चश्मदीद गवाह और मृतक के चाचा सवरन सिंह ने बताया कि वह दूसरी बाइक पर गुरदीप के पीछे चल रहे थे। रामगढ़ सिविया चौराहे के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गुरदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सिर पर गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार ड्राइवर की पहचान गांव सेह समराला निवासी परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर रायकोट में उसके खिलाफ धारा 106(1) 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई गुरनाम सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *