जगराओं में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:अफीम और चूरापोस्त बरामद, बाइक से जा रहे थे सप्लाई करने

जगराओं में पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परसदीप सिंह उर्फ अर्शदीप सिंह निवासी बोपाराय खुर्द और रेशम सिंह निवासी शाहजहानपुर रायकोट के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मजदूरी का काम करते थे। थाना जोधा के एएसआई गुरचरण सिंह नहर पुल से गांव ढैपई की तरफ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दो युवक लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। सूचना के अनुसार दोनों आरोपी बाइक पर गांव डागो से जोधा की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से 54 ग्राम अफीम और एक किलो चुरापोस्त बरामद हुआ। थाना जोधा में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *