जगराओं में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिस को देख घबराए

जगराओं के थाना सुधार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 264.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गांव मोही सुधार के गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गांव बुर्ज हरी सिंह रायकोट के गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल गश्त के दौरान दाना मंडी से सूआ कॉलेज रोड की तरफ जा रहे थे। कॉलेज की दीवार के पास एक युवक को देखा। जो पुलिस को देखकर वह घबराकर भागने लगा।पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो गुरप्रीत सिंह की जेब से हेरोइन मिली। पूछताछ में गुरप्रीत ने अपने डीलर गुरविंदर सिंह का नाम बताया। पुलिस ने गुरविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके मोबाइल फोन की जांच कर रही है, जिससे अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *