जगराओं में दो नाबालिग नशा तस्कर पकड़े:हेरोइन बरामद, फिरोजपुर से सप्लाई करने आए, बोले-नशे की लत के कारण पैसों की जरूरत

लुधियाना के जगराओं में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक पर फिरोजपुर से हेरोइन की सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने आरोपियों से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में जुटी है। सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार, पुलिस पार्टी गश्त के दौरान मट चौक गालिब कलां में थी। गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बाइक पर फिरोजपुर से जगराओं की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने मोगा रोड पर गुरूसर काउंके के पास नाका लगाकर दोनों को पकड़ लिया। नशे की पूर्ति के लिए पैसों की जरूरत पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे किसके कहने पर हेरोइन की सप्लाई करने आए थे। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जगराओं में किसे हेरोइन देने आए थे। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पहले अपने पिता के साथ रेहड़े पर रेत का काम करते थे। नशीले कैप्सूल की लत लगने के बाद नशे की पूर्ति के लिए पैसों की जरूरत पड़ी। तस्करों ने इन्हें पैसों का लालच देकर हेरोइन की सप्लाई का काम सौंप दिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे केवल पैसों के लालच में यह काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब आरोपियों से आका का नाम व मोबाइल नंबर पता करने में जुटी हुई है। ताकि पुलिस उसे भी मामले में नामजद करने के साथ जगराओं में हेरोइन खरीदने वाले आरोपी को भी मामले में नामजद कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *