जगराओं में नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़:मकान मालिक ने कमरे को ताला लगा बुलाई पुलिस, 9 युवक गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं शहर में एक मकान मालिक ने अपने किराए के कमरे में चल रहे नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। मकान मालिक ने कमरे को बाहर से ताला लगाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया। यह घटना भद्रकाली मंदिर के पास हुई। युवक चिट्टा पीने के लिए कमरे में पहुंचे जानकारी देते हुए मकान मालिक महिंदर ने बताया कि उन्होंने अपने घर के कुछ कमरे किराए पर दे रखे हैं। पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचित किया था कि उनके किराएदार चिट्टे का कारोबार करते हैं और कई युवक वहां नशा करने आते हैं। महिंदर पिछले तीन दिनों से इस गतिविधि पर नजर रख रहे थे। आज जैसे ही कुछ युवक चिट्टा पीने के लिए कमरे में पहुंचे, उन्होंने तुरंत बाहर से ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खुलवाया ताला, निकाला बाहर सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ताला खुलवाकर कमरे से 5-6 युवकों को बाहर निकाला और तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को वीडियो बनाने से रोकने के लिए बाहर कर दिया, जिस पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने सभी संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस थाना सिटी के इंचार्ज परमिंदर सिंह ने पुष्टि की कि कुल 9 युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से कुछ युवक उसी मकान में किराए पर रह रहे थे, जबकि कुछ आसपास के इलाकों के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और खुलासे किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *