जगराओं में पहलगाम हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन:पाकिस्तान का पुतला फूंका, सर्जिकल स्ट्राइक की मांग, बोले-गोलियां चलाकर दिखाई कायरता

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लुधियाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा ब्लॉक सुधार के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा ब्लॉक सुधार के सक्रिय कार्यकर्ता परमजीत सिंह टूसा ने किया। कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाकर अपनी कायरता दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को समर्थन दे रहा है। साथ ही देश की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान का नाम नक्शे से मिटाने का समय इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री डा. रजिंदर शर्मा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान पर दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान का नाम नक्शे से नाम मिटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। बेगुनाह लोगों की हत्या करना बेहद शर्मनाक है। आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग प्रदर्शन दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में मनोज गोयल, बाल किशन गर्ग, जसपाल शर्मा, बाबू शाह, महिंदर देव और भजन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *