जगराओं में पुलिस और ग्रामीणों में तनाव:भूदडी में बायो गैस फैक्ट्री का विरोध, महिलाओं ने तोड़े बैरिकेड, धरना जारी

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं के गांव भूदड़ी में बायो गैस फैक्ट्री के विरोध में चल रहे विवाद शुक्रवार को और गंभीर हो गया। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर बैरिकेड लगा दिए। ग्रामीणों ने किसान यूनियनों के नेतृत्व में धरने का ऐलान किया। उन्होंने साफ कर दिया कि वे बीमारियों से मरने की बजाय गोली खाना बेहतर समझेंगे, लेकिन फैक्ट्री को गांव में नहीं लगने देंगे। पुलिस ने महिलाओं के साथ की धक्का-मुक्की वहीं तनाव तब और बढ़ गया, जब महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस के बैरिकेड उखाड़ दिए। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद ग्रामीण फैक्ट्री के नजदीक धरने पर बैठ गए और सतनाम वाहेगुरू का पाठ करने लगे। धरने पर बैठी महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं से धक्का-मुक्की का अधिकार किसने दिया। सरकार गांव भूदड़ी में ही क्यों लग रही फैक्ट्री प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने गांव को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर जैसा बना दिया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरकार इस फैक्ट्री को गांव भूदडी में ही क्यों लगाना चाहती है, जबकि हजारों लोग इसका विरोध कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *