जगराओं में पेंडिंग केसों पर एसएसपी सख्त:प्रभारियों को जल्द निपटारे के दिए निर्देश, नशा तस्करों की संपत्ति होगी जब्त

पंजाब के लुधियाना देहाती पुलिस के आठ थानों में लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने सभी थानों से लंबित मामलों की लिखित रिपोर्ट मांगी है, जिसमें प्रत्येक थाने में पेंडिंग केसों की संख्या और उनके कारणों का विवरण मांगा गया है। लंबित चालान तत्काल कोर्ट में करें पेश उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित चालान तत्काल कोर्ट में पेश किए जाएं। साथ ही कैंसिलेशन रिपोर्ट और अनट्रेस मामलों का भी जल्द निपटारा करने को कहा है। जिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, उनके खिलाफ कोर्ट से पीओ की कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में एसपी, डीएसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। तस्करों की संपत्तियां की जाए जब्त एसएसपी बैंस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। पुराने नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि थानों में आने वाले आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टल पर आई शिकायतों के बाद की गई है। थानों में चक्कर काट रहे लोगों को मिलेगी राहत पंजाब के विभिन्न जिलों से लोगों ने पुलिस द्वारा समय पर चालान पेश न करने की शिकायतें की थी। मुख्यमंत्री ने डीजीपी गौरव यादव को मामले के समाधान के लिए निर्देशित किया था। माना जा रहा है कि एसएसपी के इन निर्देशों के बाद थाना प्रमुख अपने कार्यों में तेजी लाएंगे, जिससे महीनों से चालान के लिए थानों के चक्कर काट रहे लोगों को राहत मिलेगी। डीजीपी ने वीडियो किया था जारी जारी करके सभी पुलिस मुखिया को कोर्ट में पेश करने वाले चालान व पेडिंग केसो का निपटारा समय रहते ही करने की बात कही थी। डीजीपी ने इस सबंधी एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकांउट पर जारी किया था। जिसमें पुलिस मुखिया को निर्देश देते नजर आ रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *