जगराओं में फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार:NRI की जमीन विवाद का मामला, एक युवक को लगी गोली, 13 बदमाशों की तलाश

लुधियाना में जगराओं के सिधवां बेट के गांव तरफकोटली में एनआरआई मनदीप सिंह की जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान गोलीबारी हुई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में मोगा के एक युवक को गोली लगी थी। जिसका लुधियाना में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में गुरमेल सिंह और जसविंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर बाप-बेटे समेत 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी न्यू अग्र नगर राजगुरु नगर का रहने वाला गगनदीप सिंह बराड़ और उसका बेटा प्रभशरण सिंह है। दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी नामजद आरोपियों में जरनैल सिंह, गुरमेल सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह और हरजीत सिंह शामिल हैं। आठ आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस ने गुरमेल सिंह और जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। जानें क्या है मामला चौकी गिद्दड़विंडी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने पहले भी जमीन पर कब्जे की कोशिश की शिकायत दी थी। इसी महीने गगनदीप सिंह अपने साथियों के साथ गेहूं की फसल काटने पहुंचा था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए थे। मंगलवार को आरोपी फिर हथियारों के साथ फसल काटने आए। उसी समय मनदीप सिंह अपने साथियों के साथ जमीन पर पहुंचा। आरोपियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों के पास 315 बोर के हथियार और पिस्तौल मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास 315 बोर के हथियार और पिस्तौल थे। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान गांव दोलेवाल मोगा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह को पेट के नीचे गोली लगी, जो आर-पार हो गई। कुछ गोलियां उनकी गाड़ी पर भी लगीं। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने जांच के बाद थाना सिधवां बेट में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार है जबकि फरार आरोपी बाप बेटे समेत अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *