लुधियाना के जगराओं में शुक्रवार की देर शाम को सिटी यूनिवर्सिटी के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट कंपनी की बस ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही एक्टिवा बस से टकरा गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार दादी-पोती घायल हो गईं। घायलों की पहचान गांव सुधार निवासी दलजीत कौर और उनकी पोती परनीत कौर के रूप में हुई है। परनीत कौर अपनी दादी के साथ एक्टिवा पर चोकीमान से सुधार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जगराओं से लुधियाना की तरफ जा रही बस ने सिटी यूनिवर्सिटी के पास अचानक ब्रेक लगा दिए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे में एक्टिवा चला रही परनीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को जगराओं अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वर्तमान में दोनों का इलाज चल रहा है। चौकीमान चौकी के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


