जगराओं पुलिस ने शहर और आसपास के गांवों में लूटपाट का आतंक मचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव चंचराडी के अरमानजोत सिंह उर्फ जोत, सिमरनजोत सिंह उर्फ सिमी और नवजोत सिंह उर्फ कालिया के रूप में हुई है। दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले एक बैंक मैनेजर को लूटा गया था। वह स्कूटी पर ड्यूटी से लौट रहे थे। लुटेरों ने उनका मोबाइल और पर्स लूट लिया था। पुलिस कर रही पूछताछ यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब शहर में दो गोलीबारी की घटनाओं के कारण पुलिस की आलोचना हो रही थी। पुलिस ने पीड़ित अमित कुमार की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की पूछताछ जारी है। यह था पूरा मामला डीएसपी दाखा के मुताबिक पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि वह यूको बैंक जुगिआना लुधियाना में मैनेजर के पद पर तैनात है। जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर वापस घर नई आबादी गांव अकालगढ़ की तरफ आ रहा था तो वह बद्दोवाल पुल से पीछे बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया। इस दौरान एक लुटेरे ने उस पर पिस्तौल तान दी। दूसरे ने पर्स व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 700 रुपए व एटीएम कार्ड आदि समान था।


