लुधियाना के जगराओं में भाई-भाई के बीच घर को लेकर हो गया। व्यक्ति ने निहंग सिंहों के साथ मिलकर अपने ही भाई के घर पर कब्जा करने की कोशिश की। घर का ताला तोड़ा और सामान बाहर फेंक दिया। घटना के बाद पीड़ित इंदरजीत सिंह ने थाना सुधार में शिकायत दी। घटना अकालगढ़ गांव की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बलजीत सिंह उर्फ राजू, उसकी पत्नी जसविंदर कौर, बेटा सुखपाल सिंह सुक्खा और 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपी गांव अकालगढ़ के रहने वाले हैं। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि इंदरजीत सिंह के पिता ने तीनों बेटों को बराबर हिस्सेदारी दी थी। ताला तोड़ा और सामान बाहर फेंका
इंदरजीत गांव के घर में ताला लगाकर काम के चलते रकबा गांव में किराये के मकान में रहने लगा। उसने घर की चाबी भाई हरबंस सिंह को दे दी थी। हरबंस घर की देखरेख करता था और अपना सामान भी वहीं रखता था। करीब 20 दिन पहले 21 मई को इंदरजीत की पत्नी को उसकी भाभी ने फोन कर बताया कि बलजीत सिंह अपने परिवार और निहंग सिंहों के साथ आया। उसने घर का ताला तोड़ा और सामान बाहर फेंक दिया। फिर घर पर अपना ताला लगा दिया। जब इंदरजीत मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो चुके थे। पहले समझौते की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद इंदरजीत ने दोबारा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद कुल 8 लोगों पर केस दर्ज किया। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।