अमृतसर में आबकारी विभाग की छापेमारी:अवैध शराब बरामद, पुलिस को देखकर मौके से भागे आरोपी, तलाश में जुटी टीम

अमृतसर के फतेहपुर इलाके से आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 45 बोतल नकली शराब बरामद की है। आरोपी सागू और लाली नाम के दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फतेहपुर इलाके में नकली शराब बेचने का काम कर रहे थे। छापेमारी में 9 पैकेट में बंद 45 बोतल शराब मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि, पिछले दिनों अमृतसर के ही मजीठा में नकली शराब पीने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा पुलिस अधिकारियों को भी सस्पेंड किया गया था। उस दौरान नकली शराब बनाने वाला केमिकल भी पकड़ा गया था। उसके बाद पुलिस अभी तक कार्रवाई कर रही है और शराब के नकली कारोबारियों को पकड़ रही है। पुलिस और आबकारी विभाग ने की रेड इसके बावजूद अमृतसर में नकली शराब का कारोबार जारी है। गेट हकीमा थाना क्षेत्र में यह नई घटना सामने आई है। पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें जैसे ही सूचना मिलती है तो रेड की जाती है। जो नशा करते है उन्हें पकड़कर सेंटर्स में दाखिल करवाया जाता है वहीं अपराधियों पर कार्रवाई भी की जाती है। पिछले दिनों अमृतसर में पुलिस की ओर से नकली शराब ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने की बात की भी जांच की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *