अबोहर के सरकारी अस्पताल में कूलर खराब:शौचालय के टूटे दरवाजे, बाथरूम में नल नहीं, मरीज परेशान

फाजिल्का के अबोहर स्थित सरकारी अस्पताल में जनरल वार्ड में लगे कूलर खराब पड़े हैं। मरीजों को पीने के लिए ठंडा पानी भी नहीं मिल रहा है। अस्पताल में शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए हैं और टूटियों में पानी नहीं आ रहा है। जनरल वार्ड में कूलर नंबर 146 से 151 तक में से अधिकतर खराब हैं। जो कूलर चल भी रहे हैं, उनकी मोटर ठीक से काम नहीं कर रहीं। कई कूलरों की जालियां भी टूटी हुई हैं। इसके विपरीत, डॉक्टरों और क्लर्कों के कमरों में एयर कंडीशनर लगे हुए हैं। पंजाब सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, लेकिन यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी है। मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी में राहत के लिए न तो ठंडी हवा मिल रही है और न ही पीने के लिए ठंडा पानी। इसके अलावा अस्पताल की इमरजेंसी के निकट बने बाथरूम का गेट टूटा पड़ा है, जिसे ठीक करवाने की बजाय उखाड़कर वहीं रख छोड़ा है। वहीं कई बाथरूम में तो टूटियां तक भी नहीं है। यहां पर एक समाज सेवी संस्था द्वारा एक आर ओ चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *