अबोहर में बर्थडे पर JE की मौत, 4 घायल:पार्टी से दोस्तों संग कार से लौट रहा था, अचानक जानवर आया, दीवार से टकराई गाड़ी

अबोहर में खुद की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की कार दीवार से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में सवार चार लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कार चला रहे जेई शाम सुंदर ने दम तोड़ दिया। हादसा देर रात हुआ। पावरकाम के जूनियर इंजीनियर शाम सुंदर हनुमानगढ़ रोड से खुद की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। इससे कार बेकाबू होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग कांप गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पुलिस ने शाम सुंदर के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जेई की मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *