जगराओं करीब सवा महीने पहले श्री दुर्गा माता मंदिर बसियां बेट में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ पासवान निवासी रायकोट रोड मंडी मुल्लापुर व राजन के रूप में हुई है। इस से पहले एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसकी पहचान अनिल के रूप में हुई थी। इस मामले सबंधी देते हुए थाना दाखा के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि करीब सवा महीने पहले पुलिस ने थाना दाखा के अधीन पड़ते गांव बसियां बेट के श्री दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी का मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे तो पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथियों के नामों का खुलासा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने राजन और सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी यह था पूरा मामला
थाना दाखा के एएसआई सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि इस मामले सबंधी श्री दुर्गा माता मंदिर बसियां बेट के प्रधान कुलजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 26 नवंबर की देर रात करीब 1:11 बजे नकाबपोश बाइक सवार चोर मंदिर में दाखिल हुए थे। इस दौरान एक चोर बाइक के पास खड़ा रहा। जबकि दूसरे चोर ने मंदिर में दाखिल होकर गोलक का ताला तोड़ कर उस में पड़ी 2500 के करीब नगदी चुराने के साथ साथ शीशा तोड़ कर 53” एलसीडी चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जब मामले की जांच शुरू की तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है


