जगराओं में महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार:80 बोतल अवैध शराब बरामद, चंडीगढ़ और हरियाणा से लाए, घरों की ली तलाशी

लुधियाना में जगराओं थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों से चंडीगढ़ और हरियाणा की कुल 80 बोतल शराब बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह उर्फ चूजा और परमजीत कौर उर्फ पम्मी के रूप में हुई है। दर्शन सिंह महावीर कालोनी का रहने वाला है, जबकि परमजीत कौर लदाई रानी वाला खूह की रहने वाली है। श्मशान घाट के बाहर से गिरफ्तार एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर दर्शन सिंह को कोठे खूजरा रोड स्थित श्मशान घाट के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 35 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर जगराओं और आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचता था। आरोपियों के घरों की तलाशी दूसरे मामले में, एएसआई गुरदीप सिंह की टीम ने महिला तस्कर परमजीत कौर को अलीगढ़ लिंक रोड से पकड़ा। उसके पास से 45 बोतल हरियाणा की शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है और उनके घरों की भी तलाशी ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *