जगराओं में महिला से 9.47 लाख रुपए ठगे:ऑनलाइन काम का झांसा दिया, निवेश करने को कहा

जगराओं में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। एक महिला से ऑनलाइन काम के नाम पर 9.47 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पीड़ित सुखजीत कौर प्रताप नगर मिल्लर गंज की रहने वाली हैं और वर्तमान में गांव मानूके में रहती हैं। सुखजीत कौर के पति कनाडा में हैं और वह खुद घर पर रहती थीं। एक दिन उन्हें एक महिला का फोन आया। महिला ने उन्हें घर बैठे ऑनलाइन काम करके अच्छी कमाई का लालच दिया। आरोपी ने पहले 5 हजार रुपए का निवेश करवाया। फिर धीरे-धीरे बातों में फंसाकर ढाई लाख रुपए तक निवेश करवा लिए। जब पैसे वापस नहीं मिले तो सुखजीत ने और निवेश करने से मना कर दिया। लेकिन आरोपी ने उन्हें पुराने पैसों के साथ अधिक मुनाफे का लालच दिया। ठग ने कहा कि पैसे पाने के लिए टारगेट पूरा करना जरूरी है। इस तरह कुल 9.47 लाख रुपए की ठगी हो गई। पीड़िता ने साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। एएसआई जगरूप सिंह के अनुसार, पुलिस ने महिला ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *