जगराओं में युवक की हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:दोस्त संग प्रेमिका से मिलने आया, पुल के नीचे बुलाकर हथियारों से मारा

जगराओं में युवक की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी प्रभारी एसएचओ वरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया है। मोगा के नत्थो गांव ​​​​​​​निवासी गुरप्रीत सिंह की हत्या की गई थी। घटना उस वक्त हुई जब मृतक गुरप्रीत सिंह अपने दोस्त सुक्खा के साथ बाघापुराना के गांव आलमवाला की जसविंदर कौर (जस्सू) से मिलने जगराओं आया था। जस्सू ने सुक्खा को नानकसर पुल के नीचे बुलाया था। वहां पहले से मौजूद जस्सू, उसका पति सुखदेव सिंह और अन्य साथियों ने दोनों पर डंडों व हथियारों से हमला कर दिया। सुक्खा मौके से भाग निकला। आरोपियों ने गुरप्रीत को पीटकर पुल के नीचे फेंक दिया। घायल गुरप्रीत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जसविंदर कौर, उसके पति सुखदेव सिंह, जीजा सुलतान सिंह, साहिल के दोस्त स्वर्णजीत सिंह और मनप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में तेजी आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *