जगराओं में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार:युवक और महिला मित्र को घेरा, हथियार दिखाकर धमकाया, कैश और मोबाइल लेकर फरार

लुधियाना में जगराओं थाना दाखा क्षेत्र में राहगीरों को हथियारों से डराकर लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक सवार युवक और उसकी महिला मित्र को घेर कर लूटा था। तब से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों की पहचान महावीर कॉलोनी जमालपुर के सुंदर कुमार, रामनगरम के शिवम कुमार और गुरु रविदास नगर निवासी कर्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य वारदातों के सुराग भी मिल सकते हैं। दो बाइक पर बदमाशों ने घेरा जांच अधिकारी ने बताया कि गांव चक्क भाई के रहने वाले पीड़ित गुरदीप सिंह शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ वेव सिनेमा में फिल्म देखकर लौट रहा था। रास्ते में बाइक में तेल कम होने के कारण वह बद्दोवाल के पास पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर रॉन्ग साइड से स्लिप रोड पर चढ़ने लगा। तभी दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हथियार दिखाकर कैश और मोबाइल लूटा बदमाशों के हाथ में तलवारें और अन्य हथियार थे। लुटेरों ने पैसे और मोबाइल मांगे। गुरदीप ने देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हथियार से वार करने पर वह बाइक से गिर पड़ा और घायल हो गया। इसी दौरान आरोपी उसका पर्स, महिला मित्र का पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपए नकद थे। किसी तरह वह महिला मित्र के साथ मैडिवेह अस्पताल पहुंचा और इलाज करवाने के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304, 118(1), 126(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *