जगराओं में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:खेत में पड़ा मिला शव, गर्दन में बंधा था परना, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना के जगराओं में सिधवां बेट के गांव शेखकुत्व में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। गांव के एक व्यक्ति ने खेतों में सुखविंदर का शव देखा। उसने तुरंत सरपंच प्रदीप सिंह को सूचित किया। मौके पर पहुंचे सरपंच ने देखा कि मृतक की गर्दन में परना बंधा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिधवां बेट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी जसज्योत सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *