जगराओं में शराब और हथियारबंद गिरोहों पर कार्रवाई की मांग:एसएसपी से मिले सीटू नेता, बोले-चंडीगढ़ और हरियाणा से अवैध शराब आ रही

लुधियाना में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल ने लुधियाना देहात के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता से मुलाकात की। रायकोट विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और हथियारबंद गिरोहों की गतिविधियों पर चिंता जताई गई। सीटू के राज्य सचिव दलजीत कुमार गोरा और मनरेगा मजदूर यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह ब्रह्मी ने बताया कि क्षेत्र में चंडीगढ़ और हरियाणा से अवैध शराब आ रही है। साथ ही नकली शराब की बिक्री भी हो रही है। हथियारबंद गिरोहों की गतिविधियों से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। घटना को धार्मिक रंग दिए जाने का विरोध नेताओं ने बुर्ज हकीमा गांव की एक घटना का जिक्र किया। यहां कुछ दिन पहले एक कार सवार दंपती को उनके घर के पास हथियारबंद लोगों ने घेरकर धमकाया था। सीटू नेताओं ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना को धार्मिक रंग दिए जाने का विरोध किया। निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को न्याय का आश्वासन दिया है। नेताओं ने इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *