जगराओं में शव को कुत्तों ने नोच खाया:गुरुद्वारा जाते समय श्रद्धालुओं ने देखा; व्यक्ति की नहीं हुई पहचान

जगराओं में रेलवे लाइन के पास व्यक्ति का शव मिला है। कुत्तों ने चेहरा और गर्दन बुरी तरह नोच डाला है। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हुई है। गुरुद्वारा जाते समय श्रद्धालुओं ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। मामला रेलवे लाइन के पास स्थित हड्डारोडी का है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह के समय नानकसर गुरुद्वारा साहिब जा रहे श्रद्धालुओं ने रेलवे लाइन क्रॉस करते समय शव को देखा। उस समय भी कुत्ते शव को नोच रहे थे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पहचान करने में जुटी पुलिस थाना सिटी के एएसआई हरप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, अब केवल मृतक के कपड़ों से ही पहचान संभव हो सकेगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *