जगराओं में शॉर्ट सर्किट से तूड़ी में लगी आग:तेज हवाओं से फैली लपटे, पानी की बाल्टियां लेकर दौड़े लोग

जगराओं के कच्चा मलक रोड स्थित गैस वाली गली में शनिवार की देर शाम एक रिहायशी इलाके में स्थित पशुओं के तबेले के साथ एक प्लाट में रखी तूड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज तूफान और हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी ऊंची उठी कि आसपास के लोग घबरा गए। रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। आग लगने के लगभग 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय मौसम में अचानक बदलाव आया था। तेज हवा और आंधी के कारण आग और अधिक भड़क गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *