जगराओं में सरकारी टीम को दिखाए काले झंडे:लैंड पुलिंग पॉलिसी पर किसानों का विरोध, बोले- जमीन नहीं देंगे

लुधियाना जिले के जगराओं में लैंड पुलिंग पॉलिसी के फायदे समझाने पहुंची सरकारी टीम को किसानों ने विरोध का सामना करना पड़ा। कानूनगो रणजीत सिंह और पटवारी प्यारा सिंह की अगुआई में टीम गांव मलक पहुंची। मलक और आसपास के तीन गांवों के किसान वहां एकत्र हो गए। सरकार की कोई बात नहीं सुनेंगे किसानों ने टीम को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे सरकार की कोई बात नहीं सुनेंगे। किसानों को समझाया कि सरकार जमीन अधिग्रहण नहीं कर रही है। सरकार किसानों को पार्टनर बनाना चाहती है। योजना के तहत 1000 गज का रिहायशी और 200 गज का व्यवसायिक प्लॉट देने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया किसानों ने प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जमीन के मालिक हैं। सरकार की पार्टनरशिप उन्हें स्वीकार नहीं है। विरोध बढ़ने पर टीम को वापस लौटना पड़ा। किसान नेता दीदार सिंह ने पंचायत का प्रस्ताव और किसानों के हलफनामे टीम को सौंपे। इनमें किसानों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी जमीन नहीं देंगे। खेती ही उनका मुख्य व्यवसाय है। गांव चीमना और पोना में जाएगी टीम सरकार ने लैंड पुलिंग पॉलिसी को समझाने के लिए कई टीमें बनाई हैं। अगले दिनों में टीम गांव चीमना और पोना में भी जाएगी। वहां भी किसानों को योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *