जगराओं में हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:शहर में सप्लाई करने जा रहा था, सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला

लुधियाना के जगराओं में सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो गांव तोती सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला है। सीआईए स्टाफ के एएसआई मनोहर लाल के अनुसार, पुलिस टीम गांव अमरगढ़ कलेर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी करता है। जोकि अलग अलग शहरों में हेरोइन की सप्लाई करता है। 100 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर गुरूसर गेट के पास नाकाबंदी की। आरोपी मोगा से होते हुए अजीतवाल से जगराओं की तरफ हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन और 210 रुपए बरामद हुए। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना सदर जगराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन किसे सप्लाई करने जा रहा था। जांच में इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस नशा तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *