लुधियाना के करनैल सिंह इसरू भवन में अखाड़ा गैस फैक्ट्री मामले में संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोगिंदर सिंह उगराहां, बलदेव सिंह निहालगढ़ और कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने अध्यक्षता की। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह धनेर और जम्हूरी किसान सभा के प्रदेश महासचिव रघवीर सिंह बेनीपाल ने बताया कि अखाड़ा गैस फैक्ट्री मामले की हाईकोर्ट में 26 मई को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि लोगों पर अत्याचार की आशंका को देखते हुए गैस फैक्ट्री विरोधी मोर्चे और आसपास के गांवों के लोग अपने मोर्चों पर तैनात रहेंगे। 26 मई को होगा विरोध कार्यक्रम संयुक्त किसान मोर्चा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि संगरूर और बठिंडा में विरोध कार्यक्रम 26 मई को ही होंगे। जगराओं में यह कार्यक्रम 2 जून को आयोजित किया जाएगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लोगों पर अत्याचार किया जाता है। सुनवाई के दौरान महिला से मारपीट उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान खेतों में महिलाओं के साथ मारपीट की गई। बुलडोजर से शेड तोड़कर लोगों का जरूरी सामान भी छीन लिया गया। नेताओं ने प्रशासन को सचेत किया कि यदि इस बार कोई धमकी दी गई तो वे शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा जवाब देंगे।


