जगराओं में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, पुलिस को देख भागते समय फेंका लिफाफा, एक कुछ समय पहले जेल से छूटा

लुधियाना के जगराओं में नशे की सप्लाई करने वाले दो युवकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान पुनीत उर्फ वड़ा, करनदीप सिंह और अजय के रूप में हुई है। थाना सिटी के एएसआई राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि वे गश्त के दौरान कमल चौक से दाना मंडी की तरफ जा रहे थे। डाकघर के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े थे। पुलिस को देखते ही दोनों गली में भाग गए। भागते समय एक युवक ने जेब से लिफाफा फेंक दिया। लिफाफा फेंकने वाले युवक पुनीत को पकड़ा
पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से लिफाफा फेंकने वाले युवक पुनीत को पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथी करनदीप को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पकड़े आरोपी की निशानदेही पर फेंका लिफाफा बरामद किया। पुलिस को लिफाफे की जांच में हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अजय नामक युवक से हेरोइन लेकर आगे बेचते हैं। पुलिस ने अजय को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजय पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर निकला था। पुलिस को शक है कि आरोपियों के और भी साथी हैं जो नशे की सप्लाई करते हैं। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *