लुधियाना जिले की रायकोट पुलिस ने शराब तस्करी के पुराने आरोपी को नशीली गोलियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी दलजीत सिंह गांव कलासियां का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। तलाशी में मिली 30 नशीली गोलियां थाना सदर रायकोट के इंचार्ज एसआई कुलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस टीम गिल पैलेस के सामने गांव लोहट बद्दी में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गांव लोहट बद्दी से कालियान की तरफ पैदल जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 30 नशीली गोलियां मिली। पुलिस ने कोर्ट में किया पेश जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर रायकोट में पहले से ही शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। पहला मामला 2018 में, दूसरा 2020 में और तीसरा 2021 में दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और पूछताछ जारी है।


