जगराओं में AAP विधायक ने तीन गांवों में दिलाई शपथ:नशा तस्करों को जेल की चेतावनी, कांग्रेस नेता ने कार्यक्रम पर उठाए सवाल

लुधियाना जिले के जगराओं में पंजाब सरकार की मुहिम ‘नशे के खिलाफ जंग’ के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने शनिवार को गांव बारदेके, मीरपुर हांस और गगडा में पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक ने नशा तस्करों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नशा न छोड़ने पर जेल भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने सरपंच, पंचायत सदस्य और नंबरदारों को भी सचेत किया। किसी भी चिट्टा तस्कर या नशाखोर की सिफारिश करने वाले अधिकारी का पद जा सकता है। नशा मुक्त गांवों को सम्मानित किया जाएगा युवाओं के लिए सरकार ने विशेष योजना बनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में खेल मैदान बनाए जाएंगे। खेल उपकरण दिए जाएंगे। नशा छोड़ने वाले युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों में मदद मिलेगी। सरकार ने नशा मुक्त गांवों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की है। पूरी तरह नशा मुक्त होने वाले गांवों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष अनुदान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में विक्रमजीत सिंह विक्की थिंद, परमिंदर सिंह गिद्दड़विंडी, सतिंदर सिंह गालिब, अमरदीप सिंह टूरे, एसएचओ सुरजीत सिंह और बीडीपीओ सुखदीप सिंह मौजूद रहे। हालांकि, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रधान गोपाल शर्मा ने इस कार्यक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं को शपथ दिलाने की बजाय नशे की दलदल में फंसे लोगों को शपथ दिलानी चाहिए थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *