जड़ावता के बाढ़ पीड़ितों के लिए 75 करोड़ का पैकेज:जंगली जानवरों के इलाज के लिए स्पेशल सेंटर खुलेगा; नई सब्जी मंडी बनेगी

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही जड़ावता गांव में पिछले साल आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए 75 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज का भी ऐलान किया गया है। बजट में सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन खोले जाने की घोषणा की गई है। इससे जिले में एविएशन क्षेत्र में प्रशिक्षण के नए अवसर खुलेंगे और युवाओं को रोजगार के बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर मास्टर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे शहर में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रत्येक जिले में ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ की व्यवस्था की जाएगी। जिला स्तर पर मेंटल हेल्थ केयर सेंटर और इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन की स्थापना भी की जाएगी। राज्यभर में 7 लाख स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा का लाभ सवाई माधोपुर को भी मिलेगा, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। इसके साथ ही सवाई माधोपुर में सब्जी मंडी की घोषणा की गई है। वन्यजीवों के उपचार के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (देहरादून) व Indian Veterinary Research Institute (बरेली) जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को नॉलेज पार्टनर बनाकर अलवर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी तथा जयपुर में स्पेशलाइज्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट ऑफ वाइल्ड एनिमल (Specialized Centers for Treatment of Wild Animals) खोले जाएंगे। जड़ावता बाढ़ प्रभावितों के लिए 75 करोड़ का पैकेज सवाई माधोपुर के जड़ावता गांव में पिछले वर्ष आई बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने 75 करोड़ रुपए का राहत पैकेज घोषित किया है। इस पैकेज में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास, क्षतिग्रस्त सड़कों व अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत, नए आवासों का निर्माण और आजीविका बहाली के प्रावधान शामिल हैं। बजट में जिले को क्या मिला पढ़िए राजस्थान के बजट से जुड़ा GK पढ़िए प्रदेश के लिए बजट में बड़ी घोषणाएं गंभीर मरीजों के इलाज के लिए नई योजना बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदना सस्ता, होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए अटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *