जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने किया पंजाब के सीमांत गांवों का दौरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मौजूदा हालात के चलते श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने जिले के सीमांत गावों अटारी, धनौआ, नौशहरा ढाला इत्यादि का दौरा किया। उन्होंने गांववासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। गौरतलब है कि बार्डर के नजदीक गांवों के कई गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे हैं। जत्थेदार ने उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई का जायजा लेते हुए संतोष व्यक्त किया। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि बार्डर के गांवों में गुरुद्वारे खुले हैं और वहां की संगत चढ़दी कला में है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने बार्डर के इलाकों में बसे लोगों की मदद के लिए विशेष कदम उठाए हैं। यदि किसी को कोई आवश्यकता पड़ती है तो संस्था द्वारा नजदीकी गुरुद्वारा साहिब में लंगर, रिहायश आदि का प्रबंध किया गया है। इस मौके पर जथेदार गड़गज्ज ने गांवों में सिखी का प्रचार भी किया और स्थानीय मैदानों में खेल रहे सिख युवाओं को साबत सूरत सिखी की पहचान इसी तरह बरकरार रखने और नशों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *