पंजाब के CM भगवंत मान आज (15 जनवरी) को अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने 40 मिनट तक पेश हुए। CM भगवंत मान 12 बजे के तय समय से पहले साढ़े 11 बजे अकाल तख्त सचिवालय पहुंच गए थे। वो पहले नंगे पैर नजरें झुकाकर गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद वह सबूतों से भरे काले रंग के 2 बैग लेकर सचिवालय चले गए। पेशी के बाद अकाल तख्त से बाहर निकले मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाल तख्त को चैलेंज करने की औकात मेरी नहीं है और यही सफाई मैंने अंदर दी है। उधर, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब CM भगवंत ने स्वीकार किया है कि उन्हें सिख सिद्धांत-मर्यादा का ज्ञान नहीं है। बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 5 जनवरी को एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर CM को तलब किया था। हालांकि अमृतधारी सिख न होने की वजह से सीएम अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होकर तमाम मुद्दों पर स्पष्टीकरण दिया। CM मान ने क्या कहा, विस्तार से पढ़िए
जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने क्या कहा… CM की पेशी से जुड़ी 3 अहम बातें… अकाल तख्त पर पेश होने आए CM भगवंत मान के 3 PHOTOS… जत्थेदार के आगे जमीन पर हाथ जोड़ बैठे मुख्यमंत्री:हाथ बंधे, नजरें झुकी, नंगे पैर पहुंचे; 10 PHOTOS में भगवंत मान की अकाल तख्त में पेशी भगवंत मान अकाल तख्त में पेश होने वाले चौथे CM:बरनाला को सबसे सख्त सजा मिली; बादल को सजा के बाद अवॉर्ड पर विवाद हुआ CM की पेशी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


