अमृतसर तख्तश्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाए जाने को लेकर उपजे विवाद के बीच एसजीपीसी ने आपात बैठक बुला ली है। 23 दिसंबर को होने वाली अंतरिम कमेटी की बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होनी है। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक में या तो ज्ञानी हरप्रीत को हटा दिया जाएगा या फिर उनके मामले की जांच का दायित्व श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपा जाएगा। कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्न ने कमेटी दफ्तर में होने वाली बैठक बारे बताया कि बैठक में जरूरी मुद्दों पर विचार होना है। बैठक की प्रधानगी कमेटी प्रमुख एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी करेंगे। गौर हो कि यह बैठक उस वक्त हो रही है, जब ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पदमुक्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ की गई इस कार्रवाई पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी नाराजगी जताई है।


