जनगणना 2027 का कार्य सटीकता व समयबद्धता से पूर्ण किया जाए: कलेक्टर

जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूर्ण गंभीरता, सटीकता एवं निर्धारित समय-सीमा में संपादित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। यह बात जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि उन्होंने यह निर्देश जिले के चार्ज अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन दिए। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्वयं उपस्थित रहकर चार्ज अधिकारियों के साथ बैठकर जनगणना अधिकारियों की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पूरे दिन प्रशिक्षण सत्र में रहकर यूजर मैनेजमेंट, एसएलबीसी मॉड्यूल एवं सीएमएमएस पोर्टल से संबंधित प्रक्रियाओं की बारीक जानकारी प्राप्त की। स्व-जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अभ्यास सत्र में उपस्थित उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, नगर परिषद आयुक्तों एवं नायब तहसीलदारों की ओर से पूछे गए जनगणना कार्य से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में स्व-जनगणना कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। जिला कलेक्टर ने संबंधित चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में प्रयुक्त यूजर मैनेजमेंट मॉड्यूल, एसएलबीसी मॉड्यूल एवं सीएमएमएस पोर्टल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सही, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित आंकड़े उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही उन्होंने जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के चयन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *