जनता अब ईडी, सीबीआई जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं

रांची| झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पटना की ऐतिहासिक रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ-साफ कहा कि यदि वे जेल से बाहर रहते तो भाजपा झारखंड में लोकसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाती। यह बात विपक्ष की ताकत और भाजपा के भय को उजागर करती है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट कर दिया कि यह संघर्ष किसी पार्टी का नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का है। पांडेय ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरकर जनभावनाओं के अनुरूप शासन कर रही है और यही बात विरोधी भाजपा को नहीं पच रही है। विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को अब यह समझ लेना चाहिए कि जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है। हेमंत सोरेन ने रैली से स्पष्ट संदेश दिया कि आदिवासी, दलित, किसान और पिछड़े वर्गों की आवाज को दबाने वाली भाजपा की साजिश अब बेनकाब हो चुकी है। यही कारण है कि भाजपा नेताओं को झूठे आरोप और शब्दों की तोड़मरोड़ कर सियासत करनी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *