जनता की समस्याओं के समाधान का माध्यम है शिविर: पुष्पा नेताम

भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर सुशासन तिहार के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सनावल में समाधान शिविर लगाया गया। यह शिविर जनसेवा का सफल उदाहरण बनकर सामने आया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम रहीं। उन्होंने कहा, यह शिविर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का माध्यम है। उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार अब जनता के द्वार तक पहुंच रही है। साय सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास की सोच के साथ सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। शिविर में रामानुजगंज एसडीएम देवेंद्र प्रधान, जनपद सीईओ मनोज पैकरा, तहसीलदार टिकेंद्र राणा, नायब तहसीलदार निशांत सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 10 गांवों से हजारों ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। भाजपा नेता बलवंत सिंह, जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, प्रमोद गुप्ता, मुंशी राम सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है और आगे भी मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *