प्रदेश कांग्रेस भवन में मंगलवार को जनता दरबार लगा। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद रहे। जनता दरबार में थैलेसिमिया से पीड़ित दो बच्चे को लेकर परिजन पहुंचे। बताया कि खून मिलने में दिक्कत हो रही है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश देते हुए तत्काल सदर अस्पताल से दो यूनिट खून की व्यवस्था कराई। जनता दरबार में आए कुल 40 मामले आए। मंत्री ने तत्काल अधिकारियों से बात कर समाधान का रास्ता निकालने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी उपस्थित रहे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एचएमवीपी वायरस का झारखंड में कोई प्रकोप नहीं है। विभागीय सचिव को सभी सिविल सर्जन से बात करने का निर्देश दिया गया है। झारखंड के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रखना है : जनता दरबार के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनता के पास जाकर उनकी समस्याओं को जानकर उसका निराकरण करना है। झारखंड के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रखना है। स्वास्थ्य विभाग के भी पूर्व के कुछ मामले सामने आए हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी निकलता है तो उस पर कार्रवाई होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस लोगों के जीवन शैली को सरल बनाने का प्रयास करती है। इसी प्रयास के तहत जनता दरबार की पहल की गई है। लोगों ने सुनाईं समस्याएं


