जनता दरबार में रोजाना निगम सुनेगा समस्या, करेगा समाधान

नगर निकाय चुनाव नहीं होने से शहर के लोग अपना दर्द किसी को बताने में असमर्थ हैं। आम लोग शहर की साफ सफाई, जल जमाव, नाली जाम, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क-नाली का निर्माण, आवारा पशुओं से परेशानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए निगम प्रशासक संदीप सिंह ने अनूठी पहल की है। अब आम लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए निगम में रोजाना जनता दरबार लगेगा। शनिवार से इस मुहिम की शुरुआत होगी। सोमवार से शनिवार निगम के रिव्यू हॉल में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक दरबार लगेगा। इस दौरान एक सहायक प्रशासक आम लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। ऑन स्पॉट समस्या का समाधान करेंगे। अगर तुरंत समाधान नहीं हो सका तो बाद में समाधान कराकर आवेदक को सूचित करेंगे। प्रशासक ने समस्या सुनने के लिए छह सहायक प्रशासकों को अलग-अलग दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया है। सोमवार को सहायक प्रशासक गोपेश कुंभकार, मंगलवार को दिलीप कुमार, बुधवार को निहारिका तिर्की, गुरुवार को चंद्रदीप कुमार, शुक्रवार को निकेश कुमार, शनिवार को सूरज प्रकाश सिंह चौधरी लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रशासक ने आम लोगों से अपील की है कि अपने-अपने वार्ड की समस्याओं से संबंधित आवेदन जनता दरबार में दें, ताकि समय पर समस्याओं का समाधान किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *