जनता भी पंजाब को नशा मुक्त देखना चाहती है : सोनिया मान

भास्कर न्यूज | अमृतसर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत बड़ी संख्या में नशा तस्करों को पकड़ा गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार हॉटस्पॉट इलाकों पर नजर रख रही है। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने यह बात नशा मुक्ति मोर्चा माझा जोन की इंचार्ज सोनिया मान, जिला कोऑर्डिनेटर दीक्षित धवन और मोर्चा के सदस्य सुनील कुमार, मनजीत सिंह, अजयब सिंह गिल, वरुण भगत और हनी नाहर के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्राओं को जन आंदोलन बनाना जरूरी है ताकि आम लोग भी घरों से बाहर निकलकर नशे के खिलाफ खड़े हो सकें। इस बैठक में डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह, डीसीपी जगजीत सिंह वालिया, डीसीपी रविंदर पाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सोनिया मान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से शुरू की गई नशा मुक्ति यात्राओं में लोगों की भारी भागीदारी से साफ है कि अब जनता भी पंजाब को नशा मुक्त देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग सहयोग नहीं करेंगे, तब तक यह अभियान सफल नहीं हो सकता। जिला को-ऑर्डिनेटर दीक्षित धवन ने बताया कि सरकार नशा पीड़ितों का नशा मुफ्त इलाज करवा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *