जनता मंदिर में भगवान परशुराम जी का मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

जालंधर| जनता मंदिर, पक्का बाग में स्थापित भगवान परशुराम जी की मूर्ति का मंगलवार को आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस संबंध में सुमित कालिया ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सेठी राम कालिया की याद में स्थापित भगवान परशुराम जी की मूर्ति को सुबह स्नान करवाया गया, नव वस्त्र पहनाए गए, पूजन किया व आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। डॉ. विमल शर्मा और जसपाल सिंह ने कहा कि जिस पर भगवान की अपार कृपा होती है, वही भगवान की मूर्ति स्थापित कर सकता है। इस अवसर पर प्रिंस शर्मा, विवेक शर्मा, जयदेव मल्होत्रा, यश पहलवान, मनमोहन, प्रवीण अग्रवाल, गुलशन कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *