जनता मिलन में बिजली, पानी के आवेदन सौंपे

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जनता मिलन सह संवाद का आयोजन किया गया। स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं आमजनों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त को आवेदन दिया, जिसपर अधिकारियों ने यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान आम जनता ने बिजली, पानी, आवास, जमीन, स्कूल, रोड से संबंधित आवेदन दिया। वहीं कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर ने उपायुक्त को सात सूत्री मांग के साथ आवेदन सौंपा जिसमें लोध पेयजल आपूर्ति योजना और चैनपुर सब ग्रिड को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की। जिसपर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को पानी सप्लाई जल्द शुरू करने को निर्देशित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *