जनदर्शन: खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने के लिए दी अर्जी

सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में हुआ। जहां कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने अपनी मांगों, शिकायतों एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। कुछ अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने कहा। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 45 आवेदन मिले। तात्कालिक महत्व के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य मामलों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चलित ट्रायसिकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *