जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी 53 लोगों की समस्या

भास्कर न्यूज ​| जशपुरनगर आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी मांगें और शिकायतें कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन का केवल निपटारा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आवेदक को यह जानकारी देना भी अनिवार्य है कि उसकी समस्या का समाधान किस स्तर पर और किस प्रकार किया गया है। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से भूमि सीमांकन, नामांतरण एवं पट्टा से संबंधित मांगें, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें, सड़क व नाली निर्माण तथा सार्वजनिक भवनों की मरम्मत के प्रकरण शामिल रहे। इसके अलावा आजीविका मिशन एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्यवाही स्पष्ट, नियमानुसार और समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और तय समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही आवेदक को यह अवश्य पता होना चाहिए कि उसके आवेदन पर क्या कार्रवाई की गई है और समाधान की वर्तमान स्थिति क्या है। कलेक्टर ने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य शासन और प्रशासन के प्रति जनता के भरोसे को मजबूत करना है। विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में गंभीरता बरतने और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए, ताकि एक ही शिकायत की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा, “हमारा प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *