जनदर्शन में 75 लोग समस्या और शिकायत लेकर पहुंचे

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर और डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी ने साप्ताहिक जनदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी आवेदनों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में तहसील सारागांव के कड़ारी निवासी साहेब लाल यादव ने अभिलेख दुरुस्तीकरण, कुम्हारीकला निवासी अरुण कुमार गबेल ने भूमि का खाता विभाजन, तहसील शिवरीनारायण के कांसा निवासी मुस्कान भैना ने जाति प्रमाण पत्र, अकलतरा तहसील के गढोला निवासी गंगाराम कोशले ने सीमांकन और तहसील चांपा के गतवा निवासी भोलाशंकर ने फौती नामांतरण से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *