जनपद और जिला पंचायत में चुनाव कार्यक्रम जारी:कोंडागांव में 4 से 9 मार्च तक होंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव, 8 मार्च को उप-सरपंच की वोटिंग

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद अब जनपद और जिला पंचायत के नेतृत्व का चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-25 के तहत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जनपद पंचायत फरसगांव में 4 मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। कोंडागांव और माकड़ी जनपद पंचायत में 5 मार्च को मतदान होगा। केशकाल जनपद पंचायत में 8 मार्च को और बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में 9 मार्च को चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। जिला पंचायत कोंडागांव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 7 मार्च को होगा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उप सरपंचों का चुनाव 8 मार्च को कराया जाएगा। सभी चुनाव सम्मेलन के माध्यम से संपन्न होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *