जनपद पंचायत लोरमी की सामान्य सभा:अधिकारियों को फील्ड में जाकर किसानों की मदद के निर्देश; जर्जर स्कूल भवनों में जल्द होगा सुधार

मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने खरीफ फसल की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया। कृषि विस्तार अधिकारियों को फील्ड में जाकर किसानों की मदद करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग को बचे हुए किसानों के केसीसी लोन जल्द स्वीकृत करने और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। मनरेगा के तहत प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को 50 बिस्तर वाले अस्पताल के पास से अवैध एम्बुलेंस हटाने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को पुस्तक वितरण की व्यवस्था और जर्जर स्कूल भवनों की सूची बनाने को कहा गया। सड़कों और पोल की मरम्मत के निर्देश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत, बिजली विभाग को जर्जर केबल और पोल की मरम्मत कराई जाए। टीकाकरण कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाने के निर्देश पशुपालन विभाग को टीकाकरण कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को अपनी जानकारी का फोल्डर तैयार करने और कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने की। उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू और सीईओ पीआर धृतलहरे भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *