जनपद सदस्य ने नेत्रहीन महिला को दी ट्राइसाइकिल

प्रतापपुर| जनपद पंचायत प्रतापपुर के क्षेत्र क्रमांक 20 से निर्वाचित जनपद सदस्य डी. राम ने नेत्र से विकलांग ग्राम बगड़ा निवासी रूदनी बाई को जिला पंचायत सूरजपुर से समन्वय कर ट्राइसाइकिल मंगवाकर उपलब्ध कराई। रूदनी बाई अपने पति संत राम पण्डो के साथ कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही थीं। पति संत राम उन्हें ट्राइसाइकिल पर बैठाता, फिर धकेलते हुए भीख मांगने मजबूर था। जानकारी मिलने पर जनपद सदस्य डी. राम ने पहल कर विभाग से संपर्क किया और ट्राइसाइकिल दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद दंपति के चेहरे पर राहत नजर आई। उन्होंने कहा सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने अपना जीवन जनसेवा को समर्पित करने का संकल्प लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *