खरोरा इलाके में प्रस्तावित नलवा माइंस के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आवाज उठाई है। विधायक अनुज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने सीमेंट खदान का विरोध किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा नेता वेदराम मनहरे, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में पहले से मौजूद सीमेंट खदान के कारण जल स्तर लगातार गिर रहा है। इससे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। क्षेत्रवासियों के हित में लिए गए हर निर्णय का समर्थन करेंगे- विधायक विधायक अनुज शर्मा ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि वे क्षेत्रवासियों के हित में लिए गए हर निर्णय का समर्थन करेंगे। उन्होंने जनता के हितों की रक्षा के लिए आगे भी ऐसी बैठकें आयोजित करने का आश्वासन दिया। अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की समस्या को भी उठाया। इस मुद्दे पर विधायक से कार्रवाई की मांग की गई।


