जनप्रतिनिधियों ने सांसद नाग को बताई समस्याएं

भास्कर न्यूज | डौंडी कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग के जन्मदिन पर जनपद पंचायत डौंडी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे। जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ों ने सांसद को क्षेत्र की बड़ी समस्याओं से अवगत कराया। जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने कहा कि डौंडी ब्लॉक के डीएमएफ और सीएसआर फंड को दूसरे क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। जबकि मूलभूत सुविधाएं पहले प्रभावित क्षेत्रों को मिलनी चाहिए। इस मौके पर जनपद सदस्य साधना सोरी, रत्ना हिरवानी, झमीत धनेलिया, ज्वाला जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *